businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब मूडीज ने भी भारत का क्रेडिट रेटिंग बरकरार रखा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 moody retains india rating mood not right for upgrade 123958मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बुधवार को कहा कि उसने भारत का ‘सकारात्मक’ सावरन क्रेडिट रेटिंग बरकरार रखा है और इसे अपग्रेड नहीं किया है।स्टैंडर्ड एंड पूअर्स के बाद यह दूसरी रेटिंग एजेंसी है जिसने भारत की रेटिंग बढ़ाई नहीं है।

मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हालांकि पिछली रेटिंग से अब तक काफी प्रगति हुई है। मूडीज का निष्कर्ष यह है कि भारतीय संस्थानों को मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘हालांकि नीतिगत प्रयासों से सुधारों के लाभ की स्पष्ट तस्वीर नहीं दिखती, जिसमें निरंतरता, उच्च विकास और देश के कर्ज को बोझ में कमी का वादा शामिल है। अपग्रेड करने के लिए ये बहुत जरूरी है।’’
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0