businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत-बांग्लादेश जहाजरानी समझौते को मंजूरी

Source : business.khaskhabar.com | May 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 modi cabinet gives nod to india bangladesh shipping agreementनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच समुद्री मार्ग से वस्तुओं के परिवहन के लिए जहाजरानी समझौते को मंजूरी दे दी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया,भारत और बांग्लादेश के बीच आयात/निर्यात को परिवहन शुल्क घटाए जाने का लाभ मिलेगा। इससे भारतीय बंदरगाहों की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होगा और भारतीय समुद्रीय जहाजों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। इससे सडकों पर यातायात का बोझ भी कम होगा।

पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेश के साथ भारत का व्यापार काफी बढा है। बांग्लादेश अब भारत के लिए दक्षिण एशिया में सबसे बडा व्यापार साझेदार है। अभी दोनों देशों के समुद्री बंदरगाहों के बीच अधिक आवाजाही नहीं है क्योंकि बडे जहाजों के लिए यह मार्ग लाभदायी नहीं है।

लागत घटाने के लिए दोनों देशों के बीच समुद्री संपर्क को बढावा देने के लिए कम क्षमता वाले रिवर सी वेसल (आरएसवी) को चुना गया है। आरएसवी में सुरक्षा से समझौता किए बिना निर्माण और संचालन पर खर्च कम होता है। दोनों ही देश आपसी समुद्री संपर्क के लिए इस श्रेणी के जहाजों पर सहमत हो चुके हैं।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0