businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति सुजुकी ने नया डिजायर सेडान लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | May 17, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti suzuki launches new dzire sedan 214066नई दिल्ली। प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने मंगलवार को नया डिजायर सेडान लांच किया। कंपनी के मुताबिक, डिजायर के पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपये से लेकर 8.41 लाख रुपये होगी, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 6.45 लाख रुपये से लेकर 9.41 लाख रुपये होगी।

मारुति सुजकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनीची अयूकावा ने कहा, ‘‘डिजायर को खासतौर से भारत के लिए बनाया गया है और यह भारतीय वाहन बाजार का अब तक का सबसे लोकप्रिय ब्रांड है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमने अपने सेडान उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल नया डिजायर डिजाइन किया है, जो युवा और समृद्ध भारत की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करेगा।’’

दिग्गज वाहन निर्माता ने कहा कि नए वाहन को कंपनी की पांचवी पीढ़ी के हर्टेक्ट प्लेटफार्म पर बनाया गया है, जो ज्यादा जगह, ज्यादा सुरक्षा और पहले से बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘मारुति सुजकी ने आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर नए डिजायर के निर्माण में 1,000 रुपये का निवेश किया है।’’

इसकी डीजल वेरिएंट की ईंधन दक्षता 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट की दक्षता 22 किलोमीटर प्रति लीटर है।(आईएएनएस)

[@ Special: कुटिल मुस्कान, झुकी कमर, तल्ख संवाद अर्थात् ललिता पवार ]


[@ अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में]


[@ ये कैसा मंगेतर! जीजा और दोस्तों के हवाले की पत्नी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0