businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति सुजुकी ने नई एस क्रॉस लॉन्च की

Source : business.khaskhabar.com | Oct 02, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti suzuki launches all new s cross 260622नई दिल्ली। ऑटोमोबाअल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने रविवार को प्रीमियम क्रोसओवर ‘एस क्रॉस’ के सभी नए वेरिएंट लॉन्च किए। इनकी कीमत दिल्ली में 8.49 लाख से लेकर 11.29 लाख रुपये तक हैं।

मारुति सुजुकी के प्रंबंध निदेशक और सीईओ कैनिची अयूकावा ने कहा, ‘‘यह नई एस-क्रॉस एक बोल्ड और आक्रमक अंदाज में आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस नई एस-क्रॉस में स्मार्ट हाइब्रिड के साथ साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी डीडीआईएस 200 का इस्तेमाल किया गया है, जो उत्सर्जन को 105.5 ग्राम प्रति किमी तक कम करने में सक्षम है। हमें विश्वास है कि एस-क्रॉस प्रीमियम शहरी क्षेत्र में मारुति सुजुकी की स्थिति को मजबूत करेगी।’’

बयान के मुताबिक, दिग्गज कंपनी के साथ साथ इसके एसोसिएट्स ने नए एस-क्रॉस के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो कि इसके स्थानीयकरण से 95 फीसदी अधिक है।

इस वाहन को 2015 में लॉन्च किया गया था, जिसकी भारतीय बाजार में कुल 53 हजार इकाइयां बिकी हैं और विदेशों में 4,600 इकाइयां।
(आईएएनएस)

[@ एलेन, केरी, वियोला को पछाड प्रियंका ने जीता यह अवॉर्ड]


[@ पहले नहीं था महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह नाम, जानिए दिलचस्प स्टोरी ...]


[@ पति की नजरों से गिर जाती है ऎसी महिलाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0