businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शीर्ष 10 भारतीय कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, भारती एयरटेल टॉप पर रहा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 market cap of nine of the top 10 indian companies rises by ₹215 lakh crore bharti airtel leads the pack 823142मुंबई । वैश्विक अस्थिरता में कमी से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है और इससे देश की शीर्ष 10 भारतीय कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है।  
15-19 जून की अवधि में सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,802.90 और निफ्टी 390.20 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,013.10 पर बंद हुआ। 
इस दौरान भारतीय एयरटेल, एलआईसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ आईटी कंपनी टीसीएस के मार्केटकैप में कमी देखी गई। 
टॉप 10 कंपनियों में भारती एयरटेल के मार्केटकैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मूल्यांकन 52,432.67 करोड़ बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपए हो गया।
सरकारी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का मार्केटकैप 51,675.23 करोड़ रुपए बढ़कर 5.57 लाख करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 26,553.71 करोड़ रुपए बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपए हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केटकैप 22,464.02 करोड़ रुपए बढ़कर 17.72 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 
समीक्षा अवधि के दौरान एलएंडटी का मार्केटकैप 21,929.12 करोड़ रुपए बढ़कर 5.79 लाख करोड़ रुपए, एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 16,753.57 करोड़ रुपए बढ़कर 9.55 करोड़ रुपए हो गया है। 
इसके साथ ही, एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 11,948.72 करोड़ रुपए बढ़कर 12.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केटकैप 6,661.10 करोड़ रुपए बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 4,724.22 करोड़ रुपए बढ़कर 9.66 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 
दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केटकैप 12,699.49 करोड़ रुपए बढ़कर 7.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 
रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
--आईएएनएस
 

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0