businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ईवी एक्सपो में कई उत्पाद लांच

Source : business.khaskhabar.com | Dec 24, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 many product launches at ev expo 281193नई दिल्ली। नई दिल्ली के 5वें ईवी एक्सपो में शनिवार को कई नए इलेक्ट्रिक वाहन एवं उत्पाद लांच किए गए। इसमें प्रमुख रूप से छह सीटों वाला लिथियम आयन बैटरी पर चलने वाला चौपहिया कैंपस इलेक्ट्रिक वाहन, विकलांगों के लिए निर्मित इलेक्ट्रिक स्कूटर और फूड डिलीवरी स्कूटर आकर्षण का केंद्र रहे।

प्र्रगति मैदान में चल रहे तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक वाहन मेले के दूसरे दिन शनिवार को दर्शकों एवं उपभोक्ताओं ने नवीनतम वाहन, पुर्जे, बैटरियां और चार्जिंग स्टेशन में काफी दिलचस्पी दिखाई।  

चैंपियन पॉलीप्लास्ट ने सारथी ब्रांड से छह सीट वाला लिथियम आयन बैटरी पर चलने वाला चौपहिया कैंपस इलेक्ट्रिक वाहन लांच किया। इसी तरह लोहिया ऑटो ने विकलांगों के लिए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किए।

सोनी ई व्हीकल ने फूड डिलीवरी स्कूटर और ताजा खाना बनाने वाले फूड स्टेशन पेश किए। ईटॉट ने इलेक्ट्रिक साइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और ऑटोपाल ने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किए।

टेरा इंडिया ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-रिक्शा का अनावरण किया, वहीं वाई सी इलेक्ट्रिक की तीन सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार ने दर्शकों को आकर्षित किया। सोना बी एल डब्लू ने विद्युत ऑटो के लिए इलेक्ट्रिक एक्सेल लांच किया।

चैंपियन पॉलीप्लास्ट के प्रबंधक निर्देशक  अश्वनी सहगल ने कहा, ‘‘इस एक्सपो में हम सारथी ब्रांड में छह सीटों वाला लिथियम आयन बैटरी से चलने वाला कैंपस वाहन लेकर आए हैं, जिसकी कीमत लगभाग तीन लाख पचास हजार रुपये है। यह अस्पतालों, कैंपसों, उद्योगों और होटल रिसोर्ट के लिए बेहतरीन यातायात का विकल्प है। हमने लिथियम आयन बैटरी और कार सस्पेंशन से लैस एक इलेक्ट्रिक ऑटो भी लांच किया है।’’(आईएएनएस)

सोनी ई व्हीकल के प्रबंध निदेशक अनुज शर्मा ने कहा, ‘‘हमने खाने की डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही फल-सब्जियों को ताजा रखने वाले फूड कार्ट और ताजा खाना बनाने के लिए फूड स्टेशन भी लांच किए हैं, जिनमें तीन चूल्हों के साथ साथ खाना गरम रखने वाली ट्रे भी हैं। रेस्तरां और फूड ब्रांड्स इन प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपना कर डिलीवरी के साथ वातावरण को भी साफ रख सकते हैं।’’

100 से अधिक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय ई-व्हीकल कंपनियां इस एक्सपो में अपने प्रदूषण रहित नवीनतम 2, 3, 4 पहिया ई-वाहन जैसे ई-रिक्शा, ई-काट्र्स, ई-बाइक, ई-स्कूटर, ई-साइकल, ई-लोडर तथा चार पहिए वाली ई-बसें प्रदर्शित कर रहे हैं।

ईटॉट के प्रबंध निदेशक पारितोष डे ने कहा, ‘‘ईटॉट’ एक अंतर्राष्ट्रीय सोच और चीनी प्रबंधन वाला एक भारतीय ब्रांड हैं। हम भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इस एक्सपो के जरिए उत्तर भारत में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही हम अपने सर्वोत्तम क्वालिटी और आरामदायक विद्युत स्कूटर और ई-रिक्शा लांच कर रहे हैं।’’

विदेशी प्रदर्शकों में चीन की संख्या सबसे अधिक है, जिनकी 20 से अधिक चीनी कंपनियां अपने ई-वाहन उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है।

[@ हॉलीवुड के लिए भारत बडा बाजार, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई]


[@ शहद के चमत्कारी लाभ जान हैरान हो जाएंगे]


[@ UPSC की तैयारी करने जा रहें हैं... तो पढ़े!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0