businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

माल्या के किंगफिशर हाउस पर बैंक काबिज

Source : business.khaskhabar.com | Feb 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mallya could not repay debt kingfisr house occupied by banksमुंबई। कर्ज वसूली के लिए विजय माल्या की अगुआई वाले यूबी समूह पर शिंकजा कसते हुए एसबीआई के नेतृत्व में 17 बैंकों के कंसोर्टियम ने किंगफिशर हाउस पर मंगलवार को कब्जा कर लिया। इस हाउस की कीमत 100 करोड आंकी जा रही है। यह प्रॉपर्टी शहर के विले पार्ले इलाके में स्थित है और 17 हजार स्कवॉयर फीट में फैली हुई है।
यह शहर के डोमेस्टिक एयरपोर्ट के बिल्कुल करीब है। सूत्रों के मुताबिक, बैंकों की नजर अब माल्या के गोवा स्थित किंगफिशर विला पर है, जिसकी कीमत करीब 90 करोड रूपए है। गौरतलब है कि माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस को दिए 6800 करोड रूपए के कर्ज की वसूली की दिशा में बैंकों ने यह कदम उठाया है।
आर्थिक दुश्वारियों की वजह से किंगफिशर एयरलाइंस काफी वक्त से बंद पडी है। बैकों ने फरवरी 2013 से ही लोन रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। किसी वक्त किंगफिशर एयरलाइंस को देश की सबसे लक्जरी एविएशन कंपनियों में गिना जाता था। एयरलाइंस की सेवाएं अक्टूबर 2012 में रोक दी गईं, जबकि इसका फ्लाइंट परमिट उसी साल दिसंबर में कैंसल कर दिया गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0