businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महिंद्रा फाइनेंस को 342 करोड़ रुपये का मुनाफा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 25, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mahindra finance posts rs 342 crore standalone profit in q3 289228मुंबई। चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर, 2017 को खत्म हुई तिमाही में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी महिंद्रा फाइनेंस ने 342 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि इसके पिछले वित वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,846 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के दौरान यह 1,503 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘31 दिसंबर 2017 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के प्रबंधन में कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) 51,782 करोड़ रुपये थी, जबकि 31 दिसंबर 2016 को खत्म तिमाही में यह 1,503 करोड़ रुपये थी। इसमें 13 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई।’’

कंपनी के शेयर बीएसई (बंबई स्टॉक एक्सचेंज) पर बुधवार को 3.46 फीसदी की तेजी के साथ 490.30 रुपये पर बंद हुए। (आईएएनएस)

[@ ऎसे बर्तनों में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक]


[@ कुंवारे ही नहीं शादीशुदा भी करते ये काम!]


[@ कैसे पाएं भरपूर धन! आजमाएं ये 9 तरीके]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0