businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेल्फी चहेतों के लिए बेहतरीन है लइको का एलई-2

Source : business.khaskhabar.com | July 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 leeco superphone le 2 good choice for selfie lovers 52832नई दिल्ली। चीन की इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी लइको ने हाल ही में अपनी दूसरी पीढ़ी का स्मार्टफोन एलई-2 लांच किया है, जो अपने बेहतरीन गुणवत्ता वाले कैमरे के कारण निश्चित ही सेल्फी चहेतों को भाएगा।

एलई-2 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसका कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस युक्त है।

कंपनी की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘अपने बेहतरीन फीचर्स और उच्च गुणवत्तायुक्त कैमरों के कारण एलई-2 स्मार्टफोन बाजार में सबसे आगे है। इस्तेमाल करने वालों का यह चहेता बन चुका है, जो इसकी पहली बिक्री के लिए मिले ढेरों आवेदनों से पता चलता है।’’

इन-सेल डिस्प्ले स्क्रीन के कारण यह स्मार्टफोन काफी पतला और दिखने में हाई रेंज का लगता है। 5.5 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ इसमें तीन गीगाबाइट का रैम दिया गया है और यह एंड्रॉयड के मार्शमैलो संस्करण पर चलता है।

कंपनी ने इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी है। एलई-2 और एलई मैक्स-2 की दूसरी फ्लैश सेल पांच जुलाई को फ्लिपकार्ट और लेमाल डॉट कॉम पर होगी, जिसके लिए कंपनी ने 28 जून से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। (IANS)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0