businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

3,799 रूपए में लावा का नया स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Mar 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lava launches flair s1online at rs 3799 21923नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने कम कीमत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लावा ने इस फोन को फ्लेयर एस 1 नाम से लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,349 रूपए रखी है लेकिन आप इसे ऑनलाइन 3,799 रूपए में खरीद सकते हैं। इस समार्टफोन की डिस्प्ले स्क्रीन 4.5 इंच की है। लावा का यह स्मार्टफोन एंड्रायड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 512 एमबी रैम दी गई है। फ्लेयर एस1 की इंटरनल मेमोरी 8 जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढा सकते हैं। अब बात करें इसके कैमरे की तो इसमें 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन का बैट्री बेकअप भी अच्छा है। इस स्मार्टफोन में 1750 एमएएच पावर की बैट्री दी गई है। यह 13 घंटे का बैकअप और 9 घंटे का टॉकटाइम देगी। इसके साथ ही इसमें माइक्रो यूएसबी, वाईफाई, ब्लूटूथ, ओटीजी सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0