businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लावा ने लॉन्च किए दो सस्ते 4जी स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Apr 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lava launches a72 and a76 4g budget smartphones 32662नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता स्वदेशी कंपनी लावा ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लावा ने ये स्मार्टफोन ए 72 और ए 76 के नाम से लॉन्च किए हैं। खबरों के अनुसार लावा एक और स्मार्टफोन ए 89 जल्द ही बाजार में लॉन्च कर सकती है। अब जानते हैं लावा के इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में।

लावा ए72: लावा के इस स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 8 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढा सकते हैं। अब जानते हैं इसके कैमरे के बारे में। लावा ए 72 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में भी 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2500 एमएएच पावर की बैट्री दी गई है। लावा के इस स्मार्टफोन की कीमत 6499 रूपए है।

लावा ए 76: लावा के इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। लावा का यह स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम दी गई है और इसकी इंटरनल मेमोरी 8 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैट्री 2500 एमएएच पावर की है। इस फोन की कीमत 5,699 रुपये है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0