businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लार्सन एंड टूब्रो को 2,161 करोड़ रुपए आर्डर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 larsen and toubro recieved 2161 crore orders 42664नई दिल्ली। इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि उसकी निर्माण इकाई को विभिन्न कारोबारी खंडों में 2,161 करोड़ रुपए का आर्डर मिला।  
कम्पनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि एल.एंड.टी. की निर्माण इकाई को विभिन्न कारोबारी खंड में 2,161 करोड़ रुपए के आर्डर मिले।

एल.एंड.टी. ने कहा कि उसके परिवहन बुनियादी ढांचा कारोबार को डेडिकेटेड कॉरिडोर कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड से 847 करोड़ रुपए के डिजाईन और निर्माण के आर्डर मिले हैं।

इसके अलावा गुजरात वॉटर इन्फ्रास्ट्रक्चर और राजस्थान अर्बन ड्रिंकिंग वाटर सीवरेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन से कम्पनी को 709 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है।  कम्पनी के बिजली पारेषण एवं वितरण कारोबार को 403 करोड़ रुपए का आर्डर मिला जबकि मेटालर्जी कारोबार को 202 करोड़ रुपए का आर्डर मिला।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0