लैंड रोवर ने नोएडा में ‘द एबॅव एंड बियॉन्ड टुअर’ की पेशकश की
Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2018 | 

नोएडा। लैंड रोवर ने चंडीगढ़ में ‘द एबॅव एंड बियॉन्ड टुअर’ के लांच के बाद इस बेमिसाल ड्राइव अनुभव की पेशकश अब नोएडा में की है। ‘द एबॅव एंड बियॉन्ड टुअर’ ऑफ-रोड एक्सपीरिएंस इवेंट्स की एक सीरीज है। इसके द्वारा 12 शहरों में ग्राहकों और संभावित ग्राहकों को ऑफ-रोड स्थितियों में लैंड रोवर वाहनों की असली दक्षता और मानसिक संतुलन को परखने का अवसर दिया जाएगा।
कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ‘द एबॅव एंड बियॉन्ड टुअर’ का अनुभव लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट एवं रेंज रोवर ईवोक से प्राप्त किया जाएगा। इस पूरी ड्राइव के दौरान लैंड रोवर के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स मौजूद होंगे और ड्राइविंग स्थितियां कुछ ऐसी होंगी, जो लैंड रोवर में सर्वश्रेष्ठ की पेशकश करेंगी।
बयान में कहा गया कि लैंड रोवर एक्सपीरिएंस का आयोजन क्राउन प्लाजा, ग्रेटर नोएडा में 8 जून से 10 जून तक किया जाएगा।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ‘‘प्रतिष्ठित लैंड रोवर के 70वें वर्ष में हमें भारत में ‘द एबॅव एंड बियॉन्ड टुअर’ की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है। यहां हमारे ग्राहकों को न सिर्फ लैंड रोवर बल्कि दुनिया के कुछ सबसे दक्ष वाहनों में कुछ रोमांचक एवं यादगार पलों का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा।’’
(आईएएनएस)
[@ अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार... ]
[@ अब व्हाट्सएप से अपने दोस्तों पर रख सकेंगे नजर]
[@ पीले फल,सब्जियों के लाभ जान हो जाएंगे हैरान]