businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लैंड रोवर का रोमांचक ऑफ-रोड ड्राइव एक्सपीरियंस एनसीआर में

Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 land rover exciting off road drive experience in ncr 256223नई दिल्ली। लैंड रोवर एक्सपीरियंस टूर का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक गोल्डन ट्यूलिप स्वीट्स, गुरुग्राम में किया जाएगा, जहां ग्राहकों को वर्सेटाइल और स्टाइलिश लैंड रोवर वाहनों के साथ कुछ सबसे मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों को तलाशने का मौका मिलेगा।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि हैदराबाद से लैंड रोवर एक्सपीरियंस टूर की शुरुआत के बाद यह आयोजन कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और इंदौर होते हुए एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) पहुंच गया है।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में, इन अनूठे ड्राइव अनुभवों को काफी पसंद किया गया है और हमें खुशी है कि हम और अधिक शहरों में कारों के शौकीनों तक लैंड रोवर अनुभव को पहुंचा रहे हैं। हर साल हम अपने पिछले मानक को तोडक़र आगे निकल जाने का प्रयास करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लैंड रोवर के हर प्रशंसक और ग्राहक को इन कारों का भरपूर अनुभव मिले।’’
 
भारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट, ऑल-न्यू डिस्कवरी, रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर स्पोर्ट तथा रेंज रोवर शामिल हैं और ये देश के 25 अधिकृत आउटलेटों पर उपलब्ध हैं।

ये आउटलेट अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुडग़ांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, लुधियाना, मंगलोर, मुंबई, नागपुर, पुणे, रायपुर और नोएडा में हैं।(आईएएनएस)

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]


[@ नई-नई नौकरी है तो बचें इन गलतियों से..]


[@ रिहाना की इस तस्वीर ने मचाया तहलका]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0