ब्रिटेन का ऑटोमोटिव ब्रांड जगुआर लैंड रोवर भी अब तेजी से फल-फूल रहे वैश्विक स्मार्टफोन बाजार पर कब्जा जमाने की फिराक..." />
businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लैंड रोवर ब्रांड जल्द उतारेगा अपना पहला स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | May 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 land rover brand to launch its first smartphone soon 35147लंदन । ब्रिटेन का ऑटोमोटिव ब्रांड जगुआर लैंड रोवर भी अब तेजी से फल-फूल रहे वैश्विक स्मार्टफोन बाजार पर कब्जा जमाने की फिराक में है। यह 2017 के आरंभ में अपना पहला स्मार्टफोन और एसेसरीज लांच करने जा रहा है।

जगुआर लैंड रोवर पर मालिकाना हक फिलहाल वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोट्र्स का है।

लैंड रोवर ने एक स्मार्टफोन व एसेसरीज रेंज तैयार करने के लिए उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बुलिट ग्रुप के साथ एक करार किया है।

जगुआर लैंड रोवर में लाइसेंसिंग एवं ब्रांडेड गुड्स की निदेशक लिंड्से वीवर ने एक हालिया बयान में कहा, ‘‘मोबाइल फोन सेक्टर में समाहित प्रतिष्ठित लैंड रोवर डिजाइन और बुलिट ग्रुप के साथ मिलकर एक अभिनव तकनीक ब्रांड को एक नई दिशा में ले जाने की एक जबर्दस्त चुनौती एवं लाजवाब मौका देती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जगुआर लैंड रोवर विशेष ऑपरेशन की एक इंजीनियङ्क्षरग व डिजाइन टीम साझेदारी के लिए तय की जाएगी और बाद में लैंड रोवर ब्रांड एवं उत्पाद मूल्यों के अनुरूप एपलिकेशन्स को तैयार करेगी।’’

बुलिट ग्रुप पहले से अपने स्मार्टफोन को लेकर अपने विभिन्न ग्राहकों के साथ काम करता आ रहा है।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0