businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कूकू एफएम ने 19.5 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटायी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 10, 2022 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 krafton leads $195 mn funding in audio content platform kuku fm 508115बेंगलुरु। ऑनलाइन पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म कूकू एफएम ने अपने कंटेट को अधिक व्यापक करने और विस्तार के लिये 19.5 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटायी है।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसे दक्षिण कोरियाई गेमिंग कंपनी क्रैफ्टन ने यह फंड दिया है।

कंपनी के 60 लाख पेड यूजर हैं और उसे उम्मीद है कि इस साल के अंत तक उसके पेड यूजर की संख्या एक करोड़ और वर्ष 2025 तक पांच करोड़ हो जायेगी।

कूकू एफएम के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लाल चंद बिसू ने बताया कि वर्ष 2018 में अपनी स्थापना के बाद से कंपनी ने ढाई करोड़ डॉलर की पूंजी अब तक जुटायी है।

कूकू एफएम पर पांच भाषाओं यानी हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल और गुजराती में सामग्री उपलब्ध है। इसके प्लेटफॉर्म पर ऑडियोबुक, कहानियां, किताबों का सार, पाठ्यक्रम और पॉडकास्ट उपलब्ध है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी पबजी स्टूडियो, ब्लूहोल स्टूडियो, स्ट्राइकिंग डिस्टेंस स्टूडियो, राइजिंग विंग्स, ड्रिमोशन और अननोन वर्ल्ड की मालिक है।

--आईएएनएस

[@ नशीली चाय पिलाकर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म ]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्या बोल गई ये हसीना]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0