businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेएलआर इंडिया की बिक्री 49 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 05, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 jlr indias 2017 sales up 49 percent 284154मुंबई। लक्जरी वाहन निर्माता जगुआर लैंड रोवर इंडिया की बिक्री साल 2017 में 49 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक, 2017 में उसकी बिक्री बढक़र 3,954 वाहनों की रही, जिसमें ‘‘नई और प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य वाले मॉडलों की रेंज, विश्वस्तीय खुदरा दुकानों का विस्तार, उपभोक्ताओं के लिए उन्नत सेवा और ब्रांड अनुभव कार्यक्रम का प्रमुख योगदान रहा।’’

जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बताया, ‘‘जगुआर लैंड रोवर की बढ़ती लोकप्रियता हमारे उच्च क्षमता वाले ग्राहकोन्मुख बिक्री और सेवा अवसंरचना के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का नतीजा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम 2018 में कुछ नए उत्पादों को लांच करने के साथ बिक्री में तेजी को बनाए रखने का इरादा रखते हैं। नया रेंज रोवर वेलार इसी महीने लांच किया जाएगा।’’
(आईएएनएस)

[@ रोज बच्चों से कहना न भूलें ये 5 बातें ]


[@ प्यार में ऐसी लड़की को कभी न कहें न ]


[@ इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0