businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टोक्यो, शंघाई के बीच जापान एयरलाइंस की डोरेमोन जेट सेवा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 japan airlines launches doraemon jet between tokyo and shanghai 89597टोक्यो। जापान एयरलाइंस ने गुरुवार से टोक्यो के नारिता अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे और शंघाई के पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच विशेष डोरेमोन थीम वाली विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की। जापान एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि बोइंग 767-300 पर प्रसिद्ध जापानी कार्टून डोरेमोन की तस्वीर छपी होगी। यह अंतर्राष्ट्रीय उड़ान में डोरेमोन थीम वाला पहला विमान होगा।
डोरेमोन दुनियाभर में लोकप्रिय है। चीन में भी इसके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। एयरलाइंस ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह रणनीति अपनाई है। डोरेमोन जेट मार्च 2017 तक सेवा में रहेगा।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0