businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंस्टाग्राम गानों वाले नए स्टीकर्स का परीक्षण कर रहा

Source : business.khaskhabar.com | May 12, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 instagram testing new stickers with song lyrics 382794सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के अधिग्रहण वाले मैसेंजिंग एप इंस्टाग्राम एक नए स्टीकर फीचर का परीक्षण कर रहा है जिससे स्टोरीज के पाश्र्व में चल रहे गीत के बोल सुनाई पड़ेंगे।

द वर्ज की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल विकसित हो रहे एप का पूर्वानुमान ट्विटर पर एक इंजीनियर जेन मैनचुन वोंग ने लगाया था। उन्होंने तो इसे रिक एश्ले के गीत ‘नेवर गोना गिव यू अप’ के साथ एक शॉर्ट म्यूजिक वीडियो में दिखाया भी था।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एप कहां इस फीचर का परीक्षण कर रहा है। इसके यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की तिथि भी अस्पष्ट बनी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, फोटो शेयरिंग एप ने 2018 में अपने स्टोरीज फीचर में संगीत की सुविधा दी थी जिससे यूजर्स अपनी पोस्ट के साथ पाश्र्वसंगीत पोस्ट कर सकें और अपनी स्टोरीज को कुछ विशेष इमेज और वीडियोज के साथ कस्टमाइज कर सकें।

रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम ने दिसंबर में कुछ अतिरिक्त म्यूजिकल फीचर जोड़े थे जिनसे यूजर्स को प्रश्नों का जवाब गानों से देने की सुविधा मिल गई थी।
(आईएएनएस)

[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ मैंने ‘इश्क गुनाह’ के लिए ऑडिशन दिया: निकी वालिया]


[@ प्यार में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0