businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडोनेशिया ने बॉक्साइट, तांबा का निर्यात बंद करने की योजना बनाई

Source : business.khaskhabar.com | Jan 11, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indonesia plans to stop exporting bauxite copper ores 502425जकार्ता। इंडोनेशिया ने 2022 में बॉक्साइट अयस्क और 2023 में तांबे के अयस्क के निर्यात को बंद की योजना बनाई है, ताकि डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया जा सके और उच्च मूल्य वाले तैयार उत्पादों का निर्यात किया जा सके। ये जानकारी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने दी। बॉक्साइट अयस्क एल्यूमीनियम के लिए मुख्य मटेरियल है, जबकि तांबे के सांद्रों का व्यापक रूप से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के उत्पादन में उपयोग किया जाता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया इन धातुओं का बड़ा निर्यातक है। देश मुख्य रूप से एशियाई देशों को दो खनिज वस्तुओं का निर्यात करता है।

दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने 1 जनवरी, 2020 से, निकल अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

दुनिया के सबसे बड़े निकल अयस्क उत्पादक देश का लक्ष्य खनिकों को स्मेल्टर विकसित करने और धातु अयस्क को घरेलू स्तर पर परिष्कृत करने के लिए प्रेरित करना है ताकि वे उच्च मूल्य वाले उत्पादों का निर्यात कर सकें। (आईएएनएस)

[@ कोहली के नाम से जुड़ी यह उपलब्धि, इस विशेष क्लब में शामिल, देखें...]


[@ सलमान के साथ पर्दे पर नजर आएंगे धर्मेश और राघव ]


[@ कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0