businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडियन बैंक का मुनाफा बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indian bank increased profits 64924चेन्नई । सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने मंगलवार को बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसे कुल 307.35 करोड़ का मुनाफा हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी रिपोर्ट में बैंक ने बताया है कि 30 जून 2016 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को कुल 307.35 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। 30 जून 2015 को खत्म हुई तिमाही में बैंक को 215.27 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में इंडियन बैंक की कुल आय 4,512.96 करोड़ रुपये रही, जोकि पिछले साल 30 जून को समाप्त हुई तिमाही में 4,494.53 करोड़ रुपये थी।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0