businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

5,999 रूपए में आईबॉल ने लॉन्च किया वॉइस कॉलिंग टैबलेट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 iBall Slide Launched  3G Q45i Voice Calling Tablet at Rs 5999नई दिल्ली। आईबॉल कंपनी ने कम कीमत में अपना नया वॉइस कॉलिंग टैबलेट लॉन्च कर दिया है। आईबॉल का यह नया टैबलेट ड्युल सिम सपोर्ट करता है। इस टैबलेट को आईबॉल ने 3जी क्यू 45आई नाम से लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस टैबलेट के फीचर्स के बारे में। आईबॉल के इस टैबलेट में 7 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। आईबॉल का यह नया टैबलेट एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

आईबॉल के इस टैबलेट में 1 जीबी रैम लगी हुई है। साथ ही इस टैबलेट की इंटरनल मेमोरी 8 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढा सकते हैं। अब बात करें इसके कैमरे की तो इस टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस जैसे अन्य फीचर्स भी मौजूद हैं। कंपनी ने इस टैबलेट की कीमत 5,999 रूपए रखी है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0