businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूरोप में हुआवेई कंपनी के 5जी उपकरण का उत्पादन होगा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 06, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 huawei company will produce 5g equipment in europe 428405बीजिंग। यूरोपीय संघ स्थित हुआवेई कंपनी के प्रथम प्रतिनिधि ल्यू कांग ने मंगलवार को ब्रसेल्स में कहा कि अब हुआवेई कंपनी यूरोप में 5जी तकनीकी उपकरणों के उत्पादन के लिए जगहों का चयन कर रही है। ल्यू ने कहा कि हुआवेई कंपनी को यूरोप में काम करते हुए बीस साल हो चुके हैं। भविष्य में हुआवेई कंपनी यूरोप में अपना उत्पादन बेस तैयार कर 5जी तकनीकी उपकरणों का उत्पादन करेगी। उधर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने हाल ही में 5जी निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रकाशित किए हैं। यूरोपीय मीडिया का मानना है कि इससे हुआवेई कंपनी के लिए द्वार खोला गया है। हुआवेई ने ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के रुखों का स्वागत किया है।

इन दस्तावेजों में यूरोपीय परिषद के एक पूर्व पदाधिकारी का कहना है कि यूरोप में हुआवेई का 5जी उपकरण उत्पादन शुरू होने से यूरोप का हुआवेई उपकरणों के प्रति विश्वास बढ़ जाएगा।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
(आईएएनएस)

[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0