businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेजफिट वर्ज वेयरेबल अमेजन पर 15 जनवरी से उपलब्ध

Source : business.khaskhabar.com | Jan 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 huami amazfit verge wearable available on amazon from jan 15 362526नई दिल्ली। श्याओमी समर्थित फिटनेस ब्रांड हुआमी अपना नया स्मार्ट वेयरेबल अमेजफिट वर्ज अमेजन डॉट इन पर 15 जनवरी को लांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ग्राहक अमेजन डॉट इन पर वेयरेबल की उपलब्धता और कीमत की जानकारी के लिए सदस्यता ले सकते हैं।

सूत्रों ने आईएएनएस को गुरुवार को बताया कि अमेजन ने अगले हफ्ते इसकी लांचिंग से एक हफ्ते पहले 80,000 से ज्यादा नोटिफिकेशन प्राप्त किए हैं, जो अमेजफिट और अमेजन के लिए इस श्रेणी में एक नया बेंचमार्क है।

अमेजफिट वर्ज 1.3 इंच के एमोलेड डिस्प्ले, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और नोटिफिकेशंस के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक एकीकृत फिटनेस समाधान है।

इस स्मार्टवाट में 11 स्र्पोट्स मोड, बिल्ट इन जीपीएस, हार्ट रेट सेंसर और ट्रैक्स डिस्टेंस, टाइम, पेस, कैलोरिज, स्पीड, इलेवेशन समेत अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

अमेजफिट विभिन्न सोशल प्लेटफाम्र्स पर ऑन-द-वर्ज सोशल अभियान चला रही है।

श्याओमी समर्थित वेयरेबल ब्रांड ने भारत में फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए सितंबर में दो स्मार्टवॉच - अमेजफिटपेस और अमेजफिट कोर लांच किए थे।

हुआमी ने दिसंबर में टाइमेक्स समूह के साथ नए स्मार्ट वेयरेबल उत्पादों को विकसित करने और वैश्विक बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए साझेदारी का ऐलान किया था।

(आईएएनएस)

[@ जानिए क्यों गुस्से से लाल हो गई कॉमेडियन भारती..]


[@ गजब! शादी के दिन दूल्हे के मन में उठते है ये सवाल]


[@ गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0