businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा कार्स ने दूसरी पीढ़ी की अमेज कार लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | May 17, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda cars india launch second generation amaze 313822नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया ने बुधवार को अपने एंट्री लेवल सेडान - अमेज- की दूसरी पीढ़ी की कार लांच किया, जो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ है।

कंपनी के मुताबिक, दूसरी पीढ़ी के अमेज की कीमत पेट्रोल संस्करण की 5.59 लाख रुपये और डीजल संस्करण की 6.69 लाख रुपये (एक्स शो रूम कीमत) से शुरू होती है।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गाकु नाकानिशी ने बताया, ‘‘हमें भरोसा है कि ऑल न्यू अमेज एचसीआईएल के कारोबार का एक मजबूत स्तंभ साबित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय ग्राहकों को नवीनतम तकनीकों को पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत अमेज उन्नत डीजल सीवीटी के साथ पेश किया गया है, जोकि होंडा की ऐसी दुनिया की पहली प्रौद्योगिकी है और भारतीय बाजार में उद्योग की पहली प्रौद्योगिकी है।’’

वाहन निर्माता ने कहा कि नए वाहन में ‘1.2 लीटर का आई-वीटेक’ इंजन है और इसके डीजल संस्करण में ‘1.5 लीटर का आई-डीटेक’ इंजन है। दोनों पेट्रोल और डीजल संस्करण ऑटोमेटिक ‘सीवीटी’ ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध हैं।
(आईएएनएस)

[@ डेयरी टेक्‍नोलॉजी में हैं उत्तम करियर]


[@ अनोखा गांव, जहां हर घर में है हवाई जहाज]


[@ यहां गोरा बच्चा जन्मा तो मरना तय, जानिए क्यों?]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0