businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चौथी तिमाही में एचसीएल का मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 10, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hcl tech q4 standalone net profit up over 10 percent 382406मुंबई। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी का निवल मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 10.32 फीसदी बढक़र 2,031 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का निवल मुनाफा 1,841 करोड़ रुपये था।

वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का निवल मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 11.17 फीसदी बढक़र 8,185 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में एचसीएल का निवल मुनाफा 7,362 करोड़ रुपये था।

कंपनी का समेकित निवल मुनाफा आलोच्य तिमाही में 2,550 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का निवल समेकित मुनाफा 2,230 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2018-19 में एचसीएल का समेकित निवल मुनाफा पिछले साल से 16.02 फीसदी बढक़र 10,120 करोड़ रुपये हो गया।

(आईएएनएस)

[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0