businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोदी के नाम पर गुजराती कंपनियों के भाव चढे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gujrati companies gain in stocks on modi waveनई दिल्ली। आम चुनाव में मोदी की लहर की चर्चा के बीच गुजरात स्थित कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आ रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 7 माह पहले भाजपा ने अपना प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया। उसके बाद से गुजरात की कंपनियों के शेयर तिगुने तक चढ चुके हैं।

पिछले 7 माह के दौरान शेयर कीमतों के विश्लेषण के अनुसार 13 सितंबर को मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद गुजरात में परिचालन कर रहीं विभिन्न कंपनियों व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि गुजरात की कंपनियों के शेयरों में इस उम्मीद में उछाल आया है कि अंतत: मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि कुछ विश्लेषकों ने चेताया है कि यदि ऎसा नहीं होता है तो इन कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट आ सकती है।

 अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 13 सितंबर को 141.20 रूपए था, जो 11 अप्रैल 2014 को 437.5 रूपए का हो चुका है। बंबई शेयर बाजार के आंकडों के अनुसार इसी तरह अडाणी पॉवर के शेयर में इस दौरान 52.62 प्रतिशत व अडाणी पोर्ट्स में 42.54 प्रतिशत की तेजी आई है। जिन अन्य कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों का आकर्षित किया है उनमें अरविंद लि। का शेयर दोगुना हो गया है।

इस दौरान गुजरात पिपावाव पोर्ट का शेयर 91.93 प्रतिशत, गुजरात खनिज विकास निगम का शेयर 53.46 प्रतिशत व कैडिला का 45.49 प्रतिशत चढा। इन 7 माह में टॉरेंट पावर के शेयर में 45.4 प्रतिशत, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट में 37.57 प्रतिशत व गुजरात अल्कलीज में 30.82 प्रतिशत का उछाल आया। ऑगमेंट फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ व संस्थापक गजेन्द्र नागपाल ने कहा कि उम्मीद जताई जा रही है कि यदि मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो इससे गुजरात की कंपनियां लाभ की स्थिति में होंगी। जापानी ब्रोकरेज कंपनी नोमूरा का मानना है कि मोदी की अगुवाई में नई सरकार बनने पर शेयर बाजार में 10 प्रतिशत का उछाल आएगा। समीक्षाधीन अवधि में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 14।67 प्रतिशत चढकर 22,628.96 अंक पर पहुंच गया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0