businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जीएसटी से घरेलू शेयर बाजार को बल मिला

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 gst boosts domestic share market 234572नई दिल्ली। देश में एक जुलाई से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू हो गया है और बीते सप्ताह शेयर बाजारों में इसके असर से तेजी देखने को मिली। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 439.02 अंकों या 1.41 फीसदी की तेजी के साथ 31,360.63 पर बंद हुआ तथा निफ्टी 144.90 अंकों या 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 9,665.80 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप में 2.03 फीसदी तथा स्मॉलकैप में 2.72 फीसदी की तेजी आई।

सोमवार को सेंसेक्स 300.01 अंकों या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 31,221.62 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स में गिरावट आई 11.83 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31,209.79 पर बंद हुआ। बुधवार को एक बार फिर सेंसेक्स में तेजी आई और यह 35.77 अंकों या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 31,245.56 पर बंद हुआ। गुरुवार के सेंसेक्स 123.78 अंकों या 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 31,369.34 पर बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 8.71 अंकों या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 31,360.63 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे : महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.04 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.93 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.99 फीसदी), इंफोसिस (0.04 फीसदी), ल्युपिन (5.31 फीसदी), अडाणी पोट्र्स (2.32 फीसदी), कोल इंडिया (2.81 फीसदी), आईटीसी (3.17 फीसदी), एनटीपीसी (0.41 फीसदी) और एलएंडटी (1.06 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे : आईसीआईसीआई (0.1 फीसदी), बजाज ऑटो (2.96 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.45 फीसदी) और विप्रो (0.83 फीसदी)।

व्यापक आर्थिक आंकड़ों में, मार्किट इकॉनमिक्स ने सोमवार को कहा कि क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) ने आंकड़ों ने यह पता चला है कि देश के विनिर्माण क्षेत्र में जून में मंदी आई है। इसका मुख्य कारण नए आडर्स में गिरावट तथा उत्पादन की वृद्धि दर में आई कमी है। जून में यह 51.6 पर रही, जबकि मई में यह चार महीने के सबसे निम्न स्तर 50.9 पर थी।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिका का व्यापार घाटा मई में 2.3 फीसदी रहा। यह घाटा मई में 46.5 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल में यह 47.6 अरब डॉलर था।

चीन में जून में फैक्ट्ररी गतिविधियों में तेजी देखी गई। कैक्सिन चाइना मैनुफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक जून में 50.4 पर रहा, जबकि मई में यह 49.6 पर था। (आईएएनएस)

[@ रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें]


[@ भारत में भी है शादी से पहले हनीमून मनाने की प्रथा!]


[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0