businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल ने मनाया एनिमेटेड डूडल के साथ अपना 23वां जन्मदिन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 27, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 google celebrates its 23rd birthday with animated doodle 491923नई दिल्ली। गूगल ने सोमवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाते हुए अपने होमपेज पर एक एनिमेटेड केक डूडल बनाया। डूडल में एक केक है जिसके ऊपर '23' लिखा हुआ है। साथ ही, गूगल में 'एल' के स्थान पर जन्मदिन की मोमबत्ती भी लगाई है।

गूगल ने डूडल के साथ एक बायो में लिखा,हर दिन,दुनिया भर में 150 से अधिक भाषाओं में गूगल पर अरबों खोजे और सर्च होता हैं । गूगल के शुरूआती दिनों से बहुत कुछ बदल गया है,खिलौनों के ब्लॉक से बने कैबिनेट में रखे गए अपने पहले सर्वर से अब इसका सर्वर तक विश्व स्तर पर 20 से अधिक डेटा केंद्रों में रखे गए, दुनिया की जानकारी को सभी के लिए सुलभ बनाने का इसका मिशन रहा है।

गूगल की खोज 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। खोज इंजन का जन्म इसके संस्थापकों द्वारा एक शोध परियोजना के रूप में हुआ था, जो कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में शोध कर रहे थे।

गूगल डॉट कोम का डोमेन 15 सितंबर 1995 को पंजीकृत किया गया था। 4 सितंबर 1998 को पेज और ब्रिन ने गूगल को एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया।

वर्ष 1996 में, इसे गूगल कहने से पहले पेज और ब्रिन दोनों ने अपने सर्च इंजन का नाम बैकरब रखा।

सर्च इंजन को गूगल नाम गणितीय शब्द गूगोल से मिला है, जो एक के बाद 100 शून्य को संदर्भित करता है।

वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई ने 24 अक्टूबर 2015 को गूगल का नेतृत्व संभाला। इन वर्षों में गूगल ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। (आईएएनएस)

[@ योग की कुछ मुद्राएं इन रोगियों के लिए घातक]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ धन नहीं, वक्त की अहमियत देती है खुशी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0