businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में लगातार गिरावट,चांदी भी टूटी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold prices comes down , silver also loses sheenनई दिल्ली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और इसकी कीमत बुधवार को 330 रूपए की गिरावट के साथ 27030 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत 35000 रूपए के स्तर के नीचे चली गई और 530 रूपए की गिरावट केसाथ भाव 34970 रूपए प्रति किलो पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर मांग में गिरावट के कारण आभूषण विक्रेताओं की लिवाली गतिविधियां कमजोर होने के बीच वैश्विक बाजार में मंदी रूख के अनुरूप यहां कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1133.47 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस रह गए। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 330-330 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 27030 रूपए और 26880 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

कल इसमें 215 रूपए की गिरावट आई थी। गिन्नी की कीमत भी 100 रूपए की गिरावट के साथ 22600 रूपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुई। सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 530 रूपए लुढककर 34970 रूपए प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 725 रूपए टूटकर 34470 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्कों के भाव भी 1000 रूपए की गिरावट के साथ लिवाल 50000 रूपए और बिकवाल 51000 रूपए प्रति सैकडा पर बंद हुए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0