businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हाजिर सोना हो सकता है 32 हजारी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 23, 2018 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold price may reach upto 32 thousand around akshaya tritiya 302374नई दिल्ली। भारत में अगले महीने अक्षय तृतीया का त्योहार आने और शादी का सीजन शुरू होने से पीली धातु की मांग बढऩे से घरेलू सर्राफा बाजार गर्म रह सकता है। देश के सर्राफा बाजार के विश्लेषकों व कारोबारियों के मुताबिक अप्रैल में सोने का वायदा भाव 31,000 रुपये प्रति दस ग्राम और हाजिर भाव 32,000 रुपये प्रति दस ग्राम रह सकता है।

 अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सत्र में सोने में आई जोरदार तेजी के बाद गुरुवार को ऊपरी भाव में संशोधन का दौर जारी था जिसका असर घरेलू वायदा बाजार पर भी दिखा।

हालांकि बाजार के जानकार सोने के भाव फिलहाल कोई खास नरमी नहीं देख रहे हैं। केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर विजय केडिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव 1,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे नहीं गिर रहा है, इसका मतलब है कि सोने में गिरावट नहीं है।

पिछले कारोबारी सत्र में अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार यानी कॉमेक्स पर सोना 21.10 डॉलर की उछाल के साथ 1336.36 का स्तर छुआ था, जोकि सात मार्च 2018 के 1,340.80 डॉलर प्रति औंस के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को सोने का अप्रैल वायदा 186 रुपये की तेजी के साथ 30,525 तक उछला था, जबकि 30, 449 पर बंद हुआ। गुरुवार को बेंचमार्क अप्रैल वायदे में 30,569 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया।

केडिया ने कहा, ‘‘भूराजनीतिक तनाव की स्थिति के कारण निवेशकों के लिए सोना व चांदी में निवेश अच्छा जरिया है। चांदी में औद्योगिक मांग लगातार बनी हुई जिससे कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सबसे खास बात है कि डॉलर इंडेक्स 90 अंक के स्तर को पार नहीं कर पा रहा है जिससे डॉलर की कमजोरी का फायदा महंगी धातुओं को मिल रही है।’’

डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के खिलाफ डॉलर के मूल्य का आकलन करने वाला सूचकांक है। गुरुवार को डॉलर इंडेक्स 89.31 पर बना हुआ था।

मुंबई के सोना कारोबारी सुरेश हुंदिया के मुताबिक घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव अप्रैल में 31,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है और पीली धातु का निचला स्तर 30,250 रुपये प्रति दस ग्राम रहेगा।

हुंदिया ने कहा कि भारत में शादी के सीजन में सोने-चांदी के जेवरात की मांग बढ़ जाती है जिससे इनकी कीमतों में तेजी बनना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले महीने अक्षय तृतीया है जो सोने की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। इसके बाद शादी का सीजन शुरू हो रहा है। लिहाजा, सोने में नरमी की गुंजाइश कम है।’’

वहीं केडिया ने कहा कि एमसीएक्स पर सोना में अगले महीने तक 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी है जबकि हाजिर भाव 32,000 रुपये तक जा सकता है।

गुरुवार को दिल्ली में 24 कैरट का सोना पिछले सत्र के मुकाबले 210 रुपये की बढ़त के साथ 31,425 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं मुंबई में 225 रुपये की बढ़त के साथ 31,415 रुपये प्रति दस ग्राम था, जबकि अहमदाबाद में 270 रुपये की तेजी के साथ 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम था।

वहीं, अहमदाबाद में चांदी का भाव 550 रुपये की तेजी के साथ 39,350 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कोलकाता में चांदी का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 39,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल एक्सपायरी सौदा दोपहर बाद के सत्र में 91 रुपये की बढ़त के साथ 30,450 रुपये प्रति दस ग्राम था। जबकि चांदी का मई एक्सपायरी सौदा 122 रुपये की बढ़त के साथ 38,812 रुपये प्रति किलोग्राम था।

केडिया के मुताबिक, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में 1.5 फीसदी से बढ़ाकर 1.75 फीसदी करने की खबर का असर वैसे बाजार में पहले ही आ चुका था लेकिन बीते सत्र में डॉलर में आई कमजोरी से सोना और चांदी मजबूत हुआ।

(आईएएनएस)

[@ इन 6 तरीकों से जानें, कितना प्यार करती है आपकी गर्लफ्रैंड]


[@ Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal]


[@ ये 7 प्रकार के कछुए बदल देंगे आपकी किस्मत]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0