businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं

Source : business.khaskhabar.com | May 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver rally returns prices rise by up to ₹5100 816291मुंबई । सोने और चांदी में सोमवार को तेजी देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 5,100 रुपए तक बढ़ गया है।  
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,58,117 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,513 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,19,143 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,18,588 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखी गई है। इसका दाम 5,100 रुपए बढ़कर 2,71,100 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपए प्रति किलो था।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार- सुबह और शाम कीमतों को अपडेट किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना 0.88 प्रतिशत बढ़कर 4,596 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.76 डॉलर प्रति औंस थी।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में सकारात्मक कारोबार हुआ है। इसकी वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी आना है।
उन्होंने आगे कहा कि सोने में तेजी आने की वजह अमेरिका-ईरान के बीच समझौता होने की उम्मीद है। इससे बुलियन बाजार में सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला है। तकनीकी तौर पर सोने के लिए सपोर्ट 1,58,500 रुपए और रुकावट का स्तर 1,60,500 रुपए था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक, सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,140 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,75,534 रुपए पर था। 
--आईएएनएस
 

[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]


[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0