businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

Source : business.khaskhabar.com | Feb 08, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gautam adani becomes asia richest person 505149नई दिल्ली। भारतीय कोयला खनन व्यवसायी गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 88.5 अरब डॉलर हो चुकी है। उन्होंने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी काम किया है। ये जानकारी द गार्जियन की रिपोर्ट से सामने आई है।

फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में उनकी नेटवर्थ 12 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी है। तो वहीं मुकेश अंबानी को दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शीर्ष 10 में शामिल किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि अडानी ने दुनिया के शीर्ष 10 में पहुंचने के लिए लंबी छलांग लगाई है। इसमें फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग हैं, जो पिछले हफ्ते अपनी नेटवर्थ का 30 अरब डॉलर गंवाने के बाद कई पायदान नीचे खिसक गए हैं।

उनका अडानी समूह गृह राज्य गुजरात में भारत के सबसे बड़े मुंद्रा बंदरगाह को नियंत्रित करता है और उसके पास मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का 74 प्रतिशत हिस्सा है।

रिपोर्ट में कहा गया कि लेकिन हरित ऊर्जा में उनके जोर ने पिछले एक साल में सूचीबद्ध कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी को आगे पहुंचाया है।

यह समूह दुनिया का सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा उत्पादक बनने के उद्देश्य से 2030 तक हरित ऊर्जा परियोजनाओं में 70 अरब डॉलर की कमाई करने की प्रक्रिया में है। (आईएएनएस)

[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0