businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में शामिल वन यूआई 3.1 अपडेट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 15, 2021 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 galaxy tab s6 lite gets one ui 31 samsung dex support 471873नई दिल्ली। सैमसंग ने गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में अपने कस्टम एंड्रॉयड स्किन अपडेट के लेटेस्ट वर्जन वन यूआई 3.1 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के तहत मिड-रेंज के टैबलेट में एक नए यूआई डिजाइन और कई अन्य फीचर्स शामिल किए गए हैं।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट में एक और अहम फीचर सैमसंग डीईएक्स भी शामिल है।

डीईएक्स सपोर्ट से गैलेक्सी टैब एस6 लाइट के यूजर्स इसे बेहतर ढंग से बड़े स्क्रीन के साथ कनेक्ट कर पाएंगे और इसका इस्तेमाल एक पोर्टेबल डेस्कटॉप के रूप में कर पाएंगे।

यह अपडेट अब एस पेन, एक्सटर्नल कीबोर्ड, माऊस या एक्सटर्नल स्क्रीन कनेक्शन के लिए और भी अधिक काम का है।

वन यूआई 3.1 अपडेट में टच ऑटोफोकस और ऑटोएक्सपोजर कंट्रोलर में सुधार किया गया है, जिससे आसानी से फोकस को एडजस्ट करना, फोटोज की ब्राइटनेस को बढ़ाना शामिल है।

इस नए अपडेट के साथ सैमसंग ने मेन और कवर स्क्रीन पर वेदर विजेट्स को सिंक किया है, जिसे एक डबल टैप या पाम टच के साथ इन स्क्रीन्स को ऑफ करते वक्त यूजर्स को इसकी जानकारियों से मुखातिब कराया जाएगा।
(आईएएनएस)

[@ इस मामले में पहले स्थान पर हैं चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह, देखें...]


[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]


[@ भटकती आत्मा के साए में घिर गईं अंगूरी भाभी, ठकुराइन की आत्मा...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0