businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्ड 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Source : business.khaskhabar.com | May 17, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ford plans to cut 10 percent global staff 214060वाशिंगटन। अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड मोटर वैश्विक स्तर पर अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है, जिसका मतलब है कि दुनिया भर में 20,000 नौकरियों की कटौती की जाएगी।

सीएनएस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से एक रपट में कहा कि जिन नौकरियों की कटौती की जा रही है, उनमें से ज्यादातर वेतनभोगी कर्मचारी हैं और उन्हें किसी यूनियन की सुरक्षा हासिल नहीं है, जबकि अमेरिका में कंपनी एसेंबली लाइन पर घंटों के आधार पर काम करनेवाले 57,000 अमेरिकी कर्मचारी इसमें शामिल नहीं हैं।

हालांकि कंपनी ने अभी न तो इन खबरों को खारिज किया है और न ही इनकी पुष्टि की है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह ‘लागत में कमी लाने के लिए तथा जितना संभव हो उतने कर्मचारियों में कमी करना चाहती है, ताकि ज्यादा कुशल बन सके।’ लेकिन कंपनी अभी किसी प्रकार की कटौती की घोषणा नहीं कर रही है।

फोर्ड ने पिछले महीने घोषणा की कि वह ‘उभरते अवसरों’ में निवेश के प्रयासों को लागू करने के लिए तीन अरब डॉलर की लागत कम करने की कोशिश कर रही है।
(आईएएनएस)

[@ कब होगा आपका भाग्योदय, बताएंगे आपके मूलांक ]


[@ B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद]


[@ ये है दुनिया के सबसे बेहतरीन स्विमिंग पूल ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0