businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

त्योहारी सेल : शाओमी ने प्रति सेकेंड 10 डिवाइस बेचे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 festive sale xiaomi sells 10 devices per second 406579बेंगलुरू। चीनी हैंडसेट निर्माता शाओमी ने सोमवार को कहा कि उसने अपने प्लेटफार्म मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट एवं अमेजन पर त्योहारी सेल शुरू होने के कुछ घंटों में ही 15 लाख डिवाइस बेचे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसका मतलब है कि कंपनी ने प्रति सेकेंड 10 डिवाइस बेचे।

शाओमी इंडिया के ऑनलाइन सेल्स के प्रमुख रघु रेड्डी ने कहा कि कंपनी ने इस त्योहारी सीजन दशहरा-दिवाली के लिए मी टीवी, रेडमी 8ए लांच किया है और रेडमी नोट7 सीरीज, रेडमी7 और रेडमी7ए के लिए आकर्षक आफर की पेशकश की है।

कंपनी ने कहा कि कंपनी के उत्पादों में सबसे ज्यादा डिमांड स्मार्टफोन की रही, इसके बाद मी इकोसिस्टम, सहायक उपकरण और मीटीवी की रही।

कंपनी ने 8ए स्मार्टफोन 5000एमएएच बैटरी क्षमता के साथ 2जीबी और 32जीबी स्टोरेज की सुविधा वाले फोन की कीमत 6,499 रुपये रखी है। (आईएएनएस)

[@ चाकलेट के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप]


[@ अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव ]


[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0