businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 137 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Mar 01, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 fall in share markets sensex 137 points down 297860मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 137.10 अंकों की गिरावट के साथ 34,046.94 पर और निफ्टी 34.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,458.35 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,141.22 पर खुला और 137.10 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 34,046.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,278.63 के ऊपरी और 34,015.79 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (1.05 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.04 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (0.71 फीसदी), कोटक बैंक (0.68 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईसीआईसीआई बैंक (2.63 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.31 फीसदी), इंफोसिस (2.19 फीसदी), अडानी पोट्र्स (0.67 फीसदी) और एक्सिस बैंक (0.66 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 101.32 अंकों की गिरावट के साथ 16,461.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 42.99 अंकों की तेजी के साथ 18,084.94 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.9 अंकों की गिरावट के साथ 10,479.95 पर खुला और 34.50 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 10,458.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,525.50 के ऊपरी और 10,447.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें तेल और गैस (0.10 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.08 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (0.95 फीसदी), बैंकिंग (0.85 फीसदी), रियल्टी (0.77 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.71 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,166 शेयरों में तेजी और 1,543 में गिरावट रही, जबकि 155 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....]


[@ काली मिर्च के हैरान कर देने वाले लाभ]


[@ ये है दुनिया के सबसे बेहतरीन स्विमिंग पूल ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0