businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरएशिया के शेयर के भाव में गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 fall in AirAsia share priceकुआलालंपुर| इंडोनेशिया के क्यूजेड8501 विमान के लापता होने के बाद सोमवार को मलेशिया की सस्ती विमानन कंपनी एयरएशिया के शेयर में 0.73 डॉलर की गिरावट आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शेयर में यह गिरावट 7.8 फीसदी है, जो कि सितंबर 2011 के बाद सबसे ज्यादा है।

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि घटना की वजह से एयरएशिया के शेयर के भाव पर तत्काल दबाव बने रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि विमान ने रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे उड़ान भरी थी और सुबह 8.30 बजे वह सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर उतरने वाला था।

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि विमान से संपर्क टूटने से पहले कालीमंतन और बेलितुंग द्वीप के बीच गरज के साथ बारिश होने के कारण पायलट ने दूसरे मार्ग से गुजरने का अनुरोध किया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0