businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बच्चों के इंस्टाग्राम पर फेसबुक का काम जारी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2021 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 facebook working on instagram for kids under age 13 472395नई दिल्ली। फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम पर काम कर रही है, जिसे मैसेंजर किड्स की तरह से ही पेरेंट्स कंट्रोल कर सकेंगे। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा कि इंस्टाग्राम के एक वर्जन पर अभी काम चल रहा है।

मोसेरी ने अपने एक ट्वीट में कहा, "बच्चे अकसर माता-पिता से पूछते रहते हैं कि क्या उनके लिए भी कोई ऐप है जिन्हें वह इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसकी मदद से वे अपने दोस्तों के साथ जुड़े रह सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "इंस्टाग्राम के इस संस्करण पर मैसेंजर किड्स की ही तरह पेरेंट्स का कंट्रोल रहेगा। इस पर हमारा काम जारी है। आगे आने वाले समय में हम इस बारे में और जानकारी साझा करेंगे।"

मोसेरी वाइस प्रेसिडेंट पावनी दीवानजी के साथ इंस्टाग्राम पर बच्चों से संबंधित परियोजनाओं की देखरेख करते हैं। (आईएएनएस)

[@ योग की कुछ मुद्राएं इन रोगियों के लिए घातक]


[@ ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0