businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेसबुक ने वीआर हेडसेट ओकुलस क्वेस्ट 2 लॉन्च किया

Source : business.khaskhabar.com | Sep 17, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 facebook unveils next gen vr headset oculus quest 2 452488सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने ओकुलस क्वेस्ट 2 वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट लॉन्च करकर दिया है। इसकी कीमत 299 डॉलर है। फेसबुक का यह वीआर हेडसेट ओरीजिनल क्वेस्ट से हल्का है और इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एक्सआर2 प्लेटफॉर्म का उपयोग हुआ है। इसमें 6जीबी मेमोरी है।

फेसबुक ने कहा है कि नए क्वेस्ट के लिए प्री-ऑर्डर गुरुवार से शुरू हो गया है। यह 13 अक्टूबर तक खरीदने वालों तक पहुंच जाएगा।

फेसबुक ने इस एडवांस्ड गेमिंग वीआर हेडसेट के लिए क्वॉलकॉम के साथ करार किया है और इन दोनों जाएंट्स की मेहनत ओकुलस क्वेस्ट 2 के रूप में सामने आई है।

फेसबुक रिएलिटी लैब्स के वीपी (हार्डवेयर) रफाएल कामारगो ने कहा कि वीआर इंडस्ट्री में क्रांति लाने की उनकी प्रतिबद्धता ओकुलस क्वेस्ट 2 के रूप में लोगों के सामने है। (आईएएनएस)

[@ नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा]


[@ बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0