businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेसबुक इंडिया ने ‘दिवाली स्टोरी’ फीचर लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | Nov 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 facebook india launches diwali story feature 350362नई दिल्ली। फेसबुक ने बुधवार को ‘हॉलीडे स्टोरीज’ संस्करण में स्पेशल दिवाली ‘स्टोरी’ फीचर लांच किया है, जो खासतौर से भारतीय यूजर्स के लिए है। इस फीचर से वे अपने प्रियजनों के साथ दीवाली की तस्वीरें, वीडियो साझा कर सकते हैं और जुड़ सकते हैं।

‘स्टार्ट ए स्टोरी फॉर दिवाली’ फीचर यूजर्स के न्यूज फीड के शीर्ष पर 24 घंटों के लिए उपलब्ध होगा और यह केवल अंग्रेजी में ही उपलब्ध होगा।

सोशल मीडिया दिग्गज ने एक बयान में कहा, ‘‘आज भारत के लोग सामूहिक दिवाली को देखने और साझा करने में सक्षम होंगे।’’

बयान में आगे कहा गया है, ‘‘उनके फेसबुक न्यूज फीड के शीर्ष पर जो स्टोरी दिखेगी, वह अन्य किसी स्टोरी की तरह ही केवल 24 घंटों के लिए दिखेगी और यह केवल अंग्रेजी भाषी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।’’

फेसबुक कैमरा में दर्जनों इफेक्ट्स हैं, जैसे मास्क्स, फ्रेम्स, और इंटरेक्टिव फिल्टर, जिसकी मदद से फोटोज और वीडियोज में सृजनात्मकता लाई जा सकती है।
(आईएएनएस)

[@ 12वीं में कम नंबर हैं तो नो टेंशन क्योंकि....]


[@ करना है कुछ अलग तो बन जाये फूड फोटोग्राफर]


[@ किंग कोबरा को नचाता है अपने इशारों पर, 3000 बार काट चुके हैं सांप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0