businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेसबुक के यूजर्स बढक़र 2.38 अरब

Source : business.khaskhabar.com | Apr 25, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 facebook hits 238 bn users 500 mn on stories 380160सैन फ्रांसिस्को। इस साल की पहली तिमाही में सोशल मीडिया दिग्गज के मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयूज) की संख्या साल-दर-साल आधार पर 8 फीसदी बढक़र 2.38 अरब हो गई है, जबकि फेसबुक स्टोरीज इस्तेमाल करनेवाले लोगों की संख्या 50 करोड़ हो गई है.

फेसबुक ने बुधवार देर रात वित्तीय आंकड़े जारी करते हुए कहा कि दैनिक एक्टिव यूजर्स की वृद्धि दर भी इतनी ही तेज रही है।

बयान में कहा गया, ‘‘मार्च 2019 में दैनिक सक्रिय यूजर्स (डीएयूज) 1.56 अरब थे, जो कि साल-दर-साल आधार पर 8 फीसदी की तेजी है।’’

फेसबुक ने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त हमने अनुमान लगाया है कि 2.1 अरब से ज्यादा लोग अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्स एप या मैसेंजर (हमारे परिवार की ही अन्य सेवाएं) का प्रयोग कर हैं। हर माह कम से कम 2.7 अरब लोग हमारे परिवार की किसी एक सेवा का उपयोग करते हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि फेसबुक स्टोरीज ने 30 करोड़ दैनिक यूजर्स का मील का पत्थर पिछले साल सितंबर में ही हासिल कर लिया था।

(आईएएनएस)

[@ मिताली ने कहा, 1999 में मुझे जब भारत के लिए खेलने का मौका मिला... ]


[@ शर्मनाक! पत्नी से गैंगरेप और पति को पीट-पीटकर मार डाला]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0