businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आयशर मोटर्स का मुनाफा 1712 करोड़ रुपये

Source : business.khaskhabar.com | May 10, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 eicher motors net at rs 1712 cr dividend proposed rs 110 312189नई दिल्ली। पिछले वित्त वर्ष में दोपहिया वाहन निर्माता आयशर मोटर्स ने कुल 1,712.91 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि इस साल 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 1,712.91 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में 1,560.02 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रति शेयर (10 रुपये के सममूल्य पर) 110 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसके मुनाफे में और वृद्धि होती, लेकिन संयुक्त उद्यम आयशर पोलारिश को बंद करने से उसे 311.98 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिसका असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने कुल 9,544.24 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है, जो 31 मार्च, 2017 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 8,171.37 करोड़ रुपये थी।
(आईएएनएस)

[@ सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल]


[@ इसलिए आनन फानन में शादी करने का फैसला लिया अभिनेत्री रिया सेन ने]


[@ जानिए,जौ के पानी के चमत्कारिक फायदे...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0