businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी संकेतों, घरेलू वजहों से शेयरों में रहेगा उतार-चढ़ाव

Source : business.khaskhabar.com | Mar 26, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 due to foreign indications and domestic reasons share market will be fluctuate 303026नई दिल्ली। वैश्विक व्यापार जंग की आशंका और अमेरिका और ब्रिटेन में जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों के बीच अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों से मिलने वाले संकेतों से इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार की चाल तय होगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन छुट्टियां पडऩे से कारोबारी सप्ताह छोटा होगा। इसके अलावा, मार्च महीने में फ्यूचर्स व ऑप्शंस की समाप्ति समेत कतिपय घरेलू कारणों से भारतीय शेयरों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।

बीते सप्ताह टैरिफ के मसले पर दुनिया के दो बड़े व्यापारिक साझेदारों के बीच आपसी हितों को लेकर तनातनी के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही और इस सप्ताह भी अस्थिरता रहने की संभावना है, क्योंकि अमेरिका और चीन के शुल्क विवाद से वैश्विक व्यापार जंग के आगाज की आशंका बनी हुई है। डॉलर के विरुद्ध रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों का भी भारतीय शेयरों पर असर रहेगा।

पिछले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मार्च में समाप्त होने वाले फ्यूचर्स और ऑप्शंस (एफएंडओ), अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के आर्थिक आंकड़ों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी का भी घरेलू शेयर बाजार पर असर पड़ेगा। कारोबारी सप्ताह छोटा होगा, क्योंकि गुरुवार को महावीर जयंती है तो 30 मार्च को गुड फ्राइडे जिससे कारोबारी सप्ताह महज तीन दिनों का होगा।

साथ ही, एफ एंड ओ सेगमेंट मार्च महीने केी समाप्ति के बाद अप्रैल 2018 अनुबंध की शुरुआत होगी। लेमन ट्री होटल का आईपीओ 26 मार्च को आने वाला है और यह 28 मार्च को बंद होगा। आईपीओ की कीमतें 54-56 रुपये प्रति शेयर है। इस सप्ताह जारी होने वाले घरेलू व विदेशी आर्थिक आंकड़ों का भी असर शेयर बाजारों पर होगा। सरकार चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 11 महीने में राजकोषीय घाटे के आंकड़े जारी कर सकती है।

वहीं अमेरिका में अंतिम तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े आने वाले हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के अंत में शुक्रवार को 409.73 अंकों या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 32,596.54 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 116.70 अंकों या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 9,998.05 पर बंद हुआ।

पिछले सप्ताह के मुकाबले सेंसेक्स में 579.46 अंक यानी 1.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी में 197.10 अंक यानी 1.93 फीसदी की कमजोरी रही। अमेरिका ने चीन पर प्रौद्योगिकी चोरी का इल्जाम लगाते हुए गुरुवार को चीनी वस्तुओं के आयात पर 60 अरब डॉलर का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की। इसपर पलटवार करते हुए चीन ने भी शुक्रवार को अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर तीन अरब डॉलर का शुल्क लगाने की घोषणा कर दी।

[@ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]


[@ ऎसी मसाज देखते ही कांप उठेगी रूह, कराएंगे आप]


[@ इस बारे में बेटी नहीं लेती मां केटी की राय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0