businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नकारात्मक वैश्विक संकेतों से आई शेयर बाजारों में गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 declining share market by negative global signals 340952मुंबई। बीते सप्ताह नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर  बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इसमें अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनातनी और डॉलर के खिलाफ तेजी से गिरते रुपये की भी प्रमुख भूमिका रही। साथ ही कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ रही है, जिससे निवेशकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 255.25 अंकों या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 38,389.82 बंद हुआ, जबकि निफ्टी 91.40 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 376.47 अंकों या 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 16.504.86 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 296.25 अंकों या 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 16,896.95 पर बंद हुआ।

सोमवार को कारोबारी हफ्ते की नकारात्मक शुरुआत हुई। सेंसेक्स 332.55 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 38,312.52 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 98.15 अंकों या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 11,582.35 पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया रिकार्ड स्तर पर गिर गया और कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई, जिससे सेंसेक्स 154.60 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 38,157.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 62.05 अंकों या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 11,520.30 पर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स में 139.61 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 38,018.31 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 43.25 अंकों या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 11,476.95 पर बंद हुआ। बुधवार को गणेश चर्तुथी के दिन शेयर बाजार बंद रहे।

गुरुवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया और सेंसेक्स 224.50 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ
38,242.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 59.95 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 11,536.90 पर बंद हुआ।

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एक बार फिर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 147.01 अंकों या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 38,389.82 पर तथा निफ्टी 52.20 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - विप्रो (7.43 फीसदी), इन्फोसिस (1.83 फीसदी), टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (0.07 फीसदी), बजाज ऑटो (6.47 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.29 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.89 फीसदी), रिलांयस इंडस्ट्रीज (2.88 फीसदी), टाटा स्टील (2.88 फीसदी), भारतीय एयरटेल (1.94 फीसदी), सन फार्मा (1.84 फीसदी) और वेदांत (1.69 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (5.81 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (5.50 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (2.91 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.80 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.45 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.62 फीसदी), आईटीसी (2.74 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.52 फीसदी), अडानी पोट्र्स (1.63 फीसदी) और लार्सन एंड टू्ब्रो (1.49 फीसदी)।

विदेशी मोर्चे पर, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में तेज उतारचढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के बाद अब वे जापान के साथ व्यापार युद्ध करेंगे। इस खबर के बाद शुक्रवार की सुबह येन के खिलाफ डॉलर में गिरावट दर्ज की गई। अर्जेंटीना और तुर्की की मुद्रा की खस्ता हालत ने भी वैश्विक बाजारों को दवाब में ला दिया है क्योंकि निवेशकों को डर है कि इसक असर कहीं उभरते बाजारों तक ना पहुंच जाए।

कारोबारी मोर्चे पर, अमेरिका और कनाडा के बीच उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता जारी है। (आईएएनएस)

[@ किंग कोबरा को नचाता है अपने इशारों पर, 3000 बार काट चुके हैं सांप]


[@ देश की ये टाॅप पाॅपुलर कारें, सेफ्टी में हैं फिसड्डी]


[@ नाैकरी मिलेगी पक्‍की, अगर मंदिर में चढाओगे इतने फल ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0