businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

केबीसी में कार जीतने का अवसर देगी डैटसन इंडिया

Source : business.khaskhabar.com | Aug 26, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 datsun india will give chance to win car in kbc 250062नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन द्वारा हॉस्ट किए जाने वाले टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी सीजन में दर्शकों को कार जीतने का सपना पूरा करने के लिए डैटसुन इंडिया ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ भागीदारी की है। हालांकि इसमें सिर्फ रिलायंस जियो ग्राहक ही भाग ले सकते हैं।

डैटसन इस क्विज शो के एक खास सेगमेंट ‘जियो घर बैठे, जीतो जैकपॉट’ के तहत 28 अगस्त से देशभर के दर्शकों से एक सवाल पूछा जाएगा और भाग्यशाली विजेता जीत सकेंगे नई डैटसन रेडी-गो।

देशभर में केबीसी के प्रशंसकों को एक निर्धारित प्लेटफार्म पर एसएमएस के जरिए इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा और सही जवाब देने वाले 30 भागयशाली विजेताओं को मिलेगा अगली 30 कडिय़ों में डैटसन रेडी-गो जीतने का शानदार मौका।

डैटसन इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट जेरोम सैगोट ने कहा, ‘‘यह भागीारी डैटसुन के हैशवोटफोरचेंज कैम्पेन का विस्तार होगी जो लोगों को छोटी कार की खरीदारी के दौरान, जिसमें उन्हें सीमित विकल्प मिलते रहे हैं, समझौता करने की प्रवृत्ति से आजादी दिलाने के लिए प्रेरित करता है।’’
(आईएएनएस)

[@ अंक ज्योतिष से जानें कैसे प्रेमी है आप?]


[@ फ़ैशन मॉडल बनना है.. तो पढ़े ये]


[@ इस गांव में हर आदमी करोडपति, लेकिन गांव छोडते ही . . .]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0