businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कच्चा तेल 52.11 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 crude oil price of Indian basket falls to 52.11 dollar per bblनई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 52.11 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को 54.56 डॉलर प्रति बैरल थी। रूपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 3,273.55 रूपए प्रति बैरल हो गई, जो शुक्रवार को 3,419.28 रूपए प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। ऎसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य घटने के कारण हुआ। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रूपए के मूल्य में हालांकि गिरावट आई। सोमवार को रूपए और डॉलर की विनिमय दर 62.82 रूपए प्रति डॉलर रही। शुक्रवार को यह विनिमय दर 62.67 रूपए प्रति डॉलर थी। एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0