businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश के शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 12 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | July 04, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 country stock markets fall sensex down 12 points 233390मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11.83 अंकों की गिरावट के साथ 31,209.79 पर और निफ्टी 1.70 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 9,613.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.59 अंकों की तेजी के साथ 31,331.21 पर खुला और 11.83 अंकों या 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 31,209.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,353.46 के ऊपरी और 31,166.37 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। रिलायंस (2.79 फीसदी), एचडीएफसी (1.12 फीसदी), कोटक बैंक (1.10 फीसदी), इंफोसिस (0.96 फीसदी) और अडानी पोट्र्स (0.87 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -हीरोमोटो कार्प (2.04 फीसदी), डॉ रेड्डी (1.88 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.69 फीसदी), आईटीसी (1.52 फीसदी) और ल्यूपिन (1.04 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.90 अंकों की तेजी के साथ 9,645.90 पर खुला और 1.70 अंकों या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 9,613.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,650.65 के ऊपरी और 9,595.50 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 50.53 अंकों की गिरावट के साथ 14,758.84 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 5.73 अंकों की गिरावट के साथ 15,566.93 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से पांच में तेजी रही। ऊर्जा (1.37 फीसदी), तेल एवं गैस (0.56 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.11 फीसदी) और धातु (0.06 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- स्वास्थ्य सेवाएं (0.73 फीसदी), दूरसंचार (0.68 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.66 फीसदी), रियल्टी (0.64 फीसदी) और ऑटो (0.48 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,344 शेयरों में तेजी और 1,315 में गिरावट रही, जबकि 134 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


[@ इतने लम्बे पैर देख रह जाएंगे दंग ]


[@ रोज चावल खाने से होते हैं गजब के फायदे]


[@ इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0