businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, कीमत 49 रुपए बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 01, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 commercial lpg cylinder becomes more expensive price increased by ₹49 788461नई दिल्ली । तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 1 फरवरी से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 49 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें आज से लागू हो गई हैं। 
यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लागू होगी, जिसका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारों में किया जाता है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत 1,740.50 रुपए हो गई है। तो वहीं मुंबई में संशोधित कीमत 1,692 रुपए है, जबकि कोलकाता में यह बढ़कर 1,844.50 रुपए हो गई है। वहीं चेन्नई में सिलेंडर की कीमत अब 1,899.50 रुपए होगी।
यह बदलाव तेल कंपनियों द्वारा हर महीने की जाने वाली कीमत समीक्षा के तहत किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों और देश के अंदर की लागत पर आधारित होती है।
इस कीमत बढ़ोतरी का असर खाने-पीने और होटल से जुड़े कारोबार पर पड़ने की संभावना है, क्योंकि इन क्षेत्रों में कमर्शियल एलपीजी एक जरूरी ईंधन है।
हाल के महीनों में व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी में, ओएमसी ने कीमतों में 111 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जबकि पिछले साल नवंबर में 5 रुपए और दिसंबर में 10 रुपए की कमी की गई थी।
दिल्ली में, पिछले साल मार्च में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 1,803 रुपए थी, जिसके बाद 2024 और 2025 की शुरुआत में कई बार कटौती और बढ़ोतरी हुई। दिसंबर में गिरकर 1,580.50 रुपए होने के बाद, कीमतों में अब लगातार दो महीनों से वृद्धि हो रही है।
कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, ओएमसी ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी की कीमतें अपरिवर्तित हैं, और आखिरी संशोधन 8 अप्रैल, 2025 को हुआ था।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा हर महीने की शुरुआत में की जाती है। कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों, मुद्रा विनिमय दर और परिवहन लागत जैसे कारणों पर निर्भर करता है।
इस तरह, जहां कारोबारियों पर गैस महंगी होने का असर पड़ेगा, वहीं आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।
--आईएएनएस
 

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0