businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोका कोला ने शुरू की डिजिटल इंटर्नशिप

Source : business.khaskhabar.com | Jun 06, 2020 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 coca cola started digital internship 442442बेंगलुरू। देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शुमार हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (एचसीसीबी) ने कोरोना काल में डिजिटल इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है जिसमें देश के अग्रणी बिजनेस स्कूलों के छात्रों को मौका दिया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को कंपनी की ओर से दी गई।

एचसीसीबी के कार्यकारी निदेशक व मानव संसाधन प्रमुख इंद्रजीत सेनगुप्ता ने एक बयान में कहा, "कोरोना महामारी के दौरान यह मुश्किल लग रहा था, लेकिन एचसीसीबी ने पूरी तरह से डिजिटल माध्यम को अपनाया क्योंकि यह बिजनेस स्कूल के छात्रों के कॅरियर का सवाल है। लेकिन अहम बात यह है कि हम अपने कार्यक्रम की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते थे, जिसे हमने बड़ी मेहनत से डिजाइन और विकसित किया है। सही काम करना हमारे लिए मायने रखता है।"

कंपनी कहा कि एचसीसीबी के वर्चुअल समर इंटर्नशिप प्रोग्राम में काम करते हुए प्रशिक्षण, किसी वास्तविक कारोबारी समस्या से निपटना, ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शुरूआत से अंत तक समाधान और वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता टीमों के साथ परस्पर संवाद, ऑनलाइन मार्गदर्शन, डेटा विश्लेषण तथा प्रोजेक्ट के रिव्यू शामिल हैं। (आईएएनएस)

[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0